मंसूरपुर। पुलिस ने गांव दुधाहेड़ी के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो गोकशो को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पांच जनवरी को दुधाहेड़ी के जंगल में पुलिस ने निक्की निवासी मंसूरपुर तथा वसीम निवासी खालापार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। दोनों ने 20 दिसंबर 2020 को मंसूरपुर में हुई गोकशी की घटना को स्वीकार किया है। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।