फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो गोतस्करों को पैर में लगी गोली, तीन भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक क्विंटल मांस, उपकरण, तमंचे और कारतूस बरामद
विज्ञापन

- पांच गोवंश तस्करों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में रसूलपुर दभेडी गांव के जंगल में शनिवार रात गोवंश तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हुई। दो गोवंश तस्कर पैर में गोली लगने पर घायल हो गए। रात के अंधेरे में तीन गोवंश तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक क्विंटल से ज्यादा मांस, खाल आदि अवशेष, कटान में प्रयुक्त उपकरण और दो तमंचे पुलिस ने बरामद किए है।
विज्ञापन

सीओ विनय गौतम ने बताया कि शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव रसूलपुर दभेड़ी के जंगल में गोवंश का कटान किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को पांच संदिग्ध लोग प्लास्टिक की बोरी में कुछ सामान ले जाते दिखाई दिए। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लुकमान और आबिद निवासीगण गांव रसूलपुर दभेड़ी पैर में गोली लगने पर घायल हो गए। उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने प्लास्टिक की बोरी से लगभग एक कुंतल मांस, खाल आदि अवशेष, दो तमंचे, कारतूस, छुरे बरामद किए। घायल दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने फरार साथियों के नाम बताए है। उनकी तलाश की जा रही है। पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें