- इस ट्रेन को नया नाम 14304 और 14303 दिया गया
- सहारनपुर नहीं जाएगी ट्रेन, टपरी जंक्शन से निकलेगी
- कोरोना काल के समय से बंद था ट्रेन का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में बंद हुई हरिद्वार से पुरानी दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संचालन शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन को नया नाम 14304 और 14303 दिया गया। यह ट्रेन आज मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। खास बात यह है कि पूर्व समय में चलने वाली ट्रेन हरिद्वार या पुरानी दिल्ली से चलने वाली ट्रेन सहारनपुर जाती थी। इस बार चलने जा रही ट्रेन सहारनपुर न जाकर टपरी जंक्शन से ही हरिद्वार के लिए निकल जाएगी।
कोरोना काल में जनपद से गुजरने वाली कई पैसेंजर ट्रेन बंद कर दी गई थी। इनमें हरिद्वार से पुरानी दिल्ली आने-जाने वाली 54471 व 54471 पैसेंजर ट्रेन भी शामिल थी। अब इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। अब इस ट्रेन को नया नाम 14304 व 14303 दिया गया है। हरिद्वार से आने वाले 14304 व दिल्ली से आने वाली 14303 नंबर से रेलवे ट्रैक पर दौडे़गी। इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार व दिल्ली आने जाने वाले जनपद के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
यहां से चलेगी ट्रेन
रेलवे सूत्रों के अनुसार हरिद्वार से सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर चलकर 11 बजकर 45 मिनट पर मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। पुरानी दिल्ली से चलकर रात में सवा आठ बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेगी।
केवल यहां रुकेगी
मंसूूरपुर
दौराला
मेरठ कैंट
मोदीनगर
नया गाजियाबाद
गाजियाबाद जंक्शन
शाहदरा
एक्सप्रेस की तरह दौडे़गी
कोरोना काल के समय बंद की गई ट्रेन पैसेंजर थी। मगर, इस बार जो ट्रेन चलाई जा रही है वह रेलवे ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन की तरह दौडे़गी।
इन्होंने कहा-
पुरानी बंद पड़ी ट्रेन को नया नाम देकर 15 अगस्त से संचालित किया जा रहा है। - विपिन त्यागी, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर