फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईवे पर खाई में पलटीं दो बसें, चालक की मौत, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे बाइपास स्थित गांव भंगेला के निकट राजस्थान से आ रहीं दो डबल डेकर बसें अज्ञात वाहन और ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में खाई में पलट गई। हादसे में एक बस चालक अलीगढ़ निवासी रामगोपाल (32) की मौत हो गई जबकि ई रिक्शा चालक सहित दोनों बसों में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर से एक बस सहारनपुर जा रही थी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे बस हाईवे स्थित गांव भंगेला के निकट पहुंची तो आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने और ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में बस हाईवे किनारे गहरी खाई में जा गिरी बस के पीछे राजस्थान के उदयपुर से हरिद्वार जा रही तीर्थ यात्रियों की बस भी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें भी 25 यात्री सवार थे। बस की चपेट में आकर ई रिक्शा भी पलट गया और सरधना के गांव कैली निवासी चालक जब्बार भी घायल हो गया।

बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर अन्य वाहन सवार लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन वे यातायात शुरू कराकर व्यवस्था संभाली। पुलिस ने हाईवे और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलवा लिया। तीनों टीमों ने दोनों बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


जयपुर से आ रही बस का चालक अलीगढ़ के नंगला बंजारा हरदुआगंज निवासी रामगोपाल (32) बस के नीचे दब गया। पुलिस टीम ने दो बड़े हाइड्रा मंगवा कर दोनों बसों को सीधा कराया। बस के नीचे दबे मिले चालक को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि घायल सीएचसी व अन्य अस्पताल में उपचार कराकर चले गए हैं।
ये हुए घायल-
हादसे में दोनों बसों में सवार नानौता सहारनपुर निवासी आस मोहम्मद, शमशाद, सहारनपुर निवासी दीपक जैन, राजस्थान के राजसमंद निवासी नारायण लाल, भगवान दा कल्ला राजसमंद राजस्थान निवासी केशर देवी, कुमेरा खेडा राजसमंद राजस्थान निवासी डाली देवी, हेमलता, राजसमंद राजस्थान निवासी रोशन लाल, कन्हैया लाल, भैंसकोट श्रीनगर उत्तराखंड निवासी तेजपाल, उदयपुर राजस्थान निवासी पुष्पा, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह तथा ई रिक्शा चालक मेरठ के गांव कैली निवासी जब्बार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आस मोहम्मद, केशर देवी, डाली देवी, हेमलता, दीपक जैन, पुष्पा एवं जब्बार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें