फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हत्या के दो मामलों में 15 साल से वांछित दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र में हुई हत्या की दो घटनाओं में 15 साल से वांछित चल रहे 40-40 हजार के दो इनामी सगे भाइयों भोपा निवासी धीरज एवं नीरज को एसटीएफ नोएडा की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम ने इस मामले में प्रेस नोट जारी कर कहा है कि वांछित ईनामी अपराधी धीरज अहमदाबाद गुजरात तथा नीरज जयपुर राजस्थान में परिवार के साथ रह रहा था। धीरज ने अपना नाम संजय तथा नीरज ने सतेंद्र नाम रखा हुआ था। दोनों को एसटीएफ ने उनके निवास स्थान से पकड़ा। दोनों आरोपियों ने 11 अगस्त 2009 को विनोद और साबू पर गोली चलाई थी, जिसमें विनोद की मृत्यु हो गयी थी। 12 मई 2010 को अपने ताऊ राजकरण की गोली मारकर हत्या कर दी। यह दोनों भाई दोनों घटनाओं में फरार चल रहे थे। नोएडा एसटीएफ टीम ने यह जानकारी मुजफ्फरनगर पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें