फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हरियाणा की टीम ने रामपुर में पकड़ी भ्रूण लिंग जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय से करीब छह किमी दूर रामपुर गांव में भ्रूण लिंग जांच के खेल का खुलासा हुआ। करीब 90 किमी दूर से पहुंचकर डिकाय के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहारनपुर के आरोपी को पकड़ लिया। पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पानीपत पीसीपीएनडीटी टीम (हरियाणा) को जानकारी मिली थी कि आरोपी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग की जांच करता है। सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया ने बताया कि पानीपत से पीसीपीएनडीटी टीम ने गांव रामपुर में एक महिला के घर में छापा मारा। इस दौरान टीम ने एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की, जिसका संचालन अनीस अहमद निवासी देवबंद जिला सहारनपुर की ओर से किया जा रहा था।
मशीन ज़ब्त कर आरोपी अनीस को दबोच लिया गया। उसके विरुद्ध प्री-कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नॉस्टिक टेक्निक्स एक्ट के अंतर्गत थाना छपार में एफ़आईआर दर्ज कराई गई। बताया कि छापेमारी एवं निरीक्षण दल में डॉ. अभय बतस एवं पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी, पानीपत, डॉ. ज्योति, महिला चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय, पानीपत (हरियाणा) सहित एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार और डिप्टी सीएमओ एवं पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ.विपिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें