फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल क्लर्क की हत्या में वांछित दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
चरथावल पुलिस गिरफ्त में तौल क्लर्क के हत्यारोपी भाई - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तौल क्लर्क की हत्या में वांछित दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुटेसरा गांव में तौल क्लर्क की हत्या में वांछित चल रहे दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, पुलिस ने गोकशी में वांछित तीन आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

22 मई को कुटेसरा में देवबंद शुगर मिल के तौल क्लर्क आबाद त्यागी की गोली मारकर हत्या की दी गई थी। मृतक के पिता कय्यूम ने मृतक भतीजों और भाइयों समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू उर्फ मासूम और मुर्तजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसओ ने बताया कि शनिवार को मामले में वांछित दो सगे भाई मेहरबान और ताहिर पुत्र हमीद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों को पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज के समीप से गिरफ्तार दर्शाया है। उधर, कुटेसरा चौकी प्रभारी शिव कुमार ने गोकशी में वांछित नसीब पुत्र घसीटा और इरशाद पुत्र अय्यूब निवासी चरथावल को चौकड़ा नहर पुल से गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर उप निरीक्षक रणपाल सिंह ने गोकशी में वांछित लुहारी वसीम पुत्र लियाकत को दबोच कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें