फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Mon, 18 Aug 2025 10:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

रात के समय थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी हिमांशु त्यागी बाइक पर सवार होकर सिसौना लिंक मार्ग से हाईवे बाइपास की तरफ घर जाने के लिए आ रहा था। जब वह बागोवाली चौराहे के पास पहुंचा तो सामने से आई एक बाइक के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुजफ्फनगर स्थित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में देर शाम बागोवाली चौराहे के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिंड़त हो गई। हादसे में दो युवकों पुरकाजी के गांव रंडावली निवासी सेटू (30) व बेहडा अस्सा निवासी परिवार के इकलौते बेटे हिमांशु त्यागी (28) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी भेज दिए हैं। 

विज्ञापन

रात के समय थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी हिमांशु त्यागी बाइक पर सवार होकर सिसौना लिंक मार्ग से हाईवे बाइपास की तरफ घर जाने के लिए आ रहा था। जब वह बागोवाली चौराहे के पास पहुंचा तो सामने से आई एक बाइक के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। राहगीरों से सूचना पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि हिमांशु के अलावा दूसरे मृतक युवक की पहचान पुरकाजी के गांव रंडावली निवासी सेटू के रूप में हुई। वह पचेंडा रोड पर एक फैक्टरी में काम करता था और ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर घर जा रहा था।

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें