फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर हादसा ::::::::: पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे दोनों मृतक युवकों के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर बागोवाली कट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

उत्तराखंड के मसूरी घूमकर लौट रहे थे दिल्ली निवासी युवक
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। देहरादून-दिल्ली हाईवे पर बागोवाली कट के पास मंगलवार की रात ट्रक की टक्कर से दिल्ली निवासी करण 20 और महेश (24) की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। तीनाें उत्तराखंड के मसूरी से घूम कर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मंगलवार की रात एक बाइक सवार तीन युवक छपार से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बागोवाली कट के पास पीछे से आए ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। बागोवाली पुलिस ने पहुंच कर एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लक्की (16) पुत्र सुनील निवासी जैतपुर एकता विहार दिल्ली बताया। बताया कि वह अपने दो दोस्तों करण (20) पुत्र चेतराम निवासी जैतपुर विस्तार बदरपुर दिल्ली और जैतपुर निवासी महेश (24) पुत्र सुंदर के साथ मसूरी (उत्तराखंड) घूमने गया था। दो दिन पहले तीनों घर से गए थे और मंगलवार की रात लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि इस हादसे में करण और महेश की मौत हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें