हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, मेरठ रेफर
मुजफ्फरनगर, चरथावल। सोमवार दोपहर बाद बाइक सवार दो युवक कस्बे में रोहाना मार्ग से जा रहे थे। चकबंदी दफ्तर के तिराहे के पास सीमेंट के बिजली पोल से बाइक टकरा गई। हादसे में कस्बे के नूरवाफान निवासी अजीम उर्फ गुड्डू पुत्र गुफरान और तगायान मुस्लिम निवासी फरमान घायल गए। घायलों को मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल भिजवाया। चिकित्सकों ने वहां से नाजुक हालत में अजीम को मेरठ रेफर कर दिया। एसएसआई ने बताया कि अभी इस संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले घायलों को एंबुलेंस उपचार के लिए ले गई थी।