फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शौक पूरा करने के लिए करते थे बाइक चोरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पकड़े वाहन चोरी करने के आरोपी फोटो संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर दो कटी हुई सहित बारह बाइक बरामद की। उनका एक साथी भाग गया। तीनों आरोपी रेलवे स्टेशन, आसपास व एकांत में खड़ी बाइक को शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। आठ से दस हजार रुपये में बाइक बेचते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मंडी कोतवाली पुलिस वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के आने की सूचना के आधार पर ड्रीम सिटी मार्ग पर खाली मैदान के पास पहुंची। वहां बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोक लिया। उनसे एक तमंचा व चाकू बरामद हुआ। उन्होंने अपने नाम मेरठ जनपद के गांव इंचोली निवासी अभिषेक व थाना मवाना के गांव बड़ा मवाना निवासी फरमान बताए। उन्होंने बाइक को चोरी का होना बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पास में ही खाली मैदान में पहुंची तो मंसूरपुर निवासी निक्की भाग निकला। मौके से नौ बाइक, एक रेहड़ा बाइक, दो कटी हुई बाइकों के पार्ट बरामद किए। इनमें दो बाइक नई मंडी, एक मंसूरपुर व एक खतौली, एक वहलना से चोरी की थी। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से चोरी बाइक के मामले में जांच पड़ताल करते हुए सौ से अधिक सीसीटीवी देखकर आरोपियों को पकड़ा गया। यह गिरोह पिछले तीन साल से यह काम कर रहा है। यह गिरोह रेहड़े वाली बाइक बनाकर या पार्ट काट कर बेचता था।
आरोपियों के फोटो भी आसपास के जनपदों की पुलिस को भेजे जा रहे है। इस गिरोह की हिस्ट्रीशीट खोलने व गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ नई मंडी राजू कुमार साव व नई मंडी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

नशा करने के बाद बाइक चोरी करता था सरगना
गिरोह का सरगना अभिषेक सूखा नशा करने के बाद वाहन चोरी करता था। उसका कहना है कि उसे नहीं पता कि उसने आज तक कितनी बाइक चोरी की है। घटना के दौरान तीनों आरोपी एक दूसरे की मदद करने के लिए मौके पर माैजूद रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें