फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर सट्टा खिलाने वाले दो दबोचे, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर सट्टा खिलाने का काम करता था। इतना ही नहीं डिजनी हॉट स्टार की लाइव स्ट्रीमिंग को चुराकर अपनी वेबसाइट पर प्रसारित करता था। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों हिमांशु पंवार व शुभम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो फरार हैं।

पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसपी अपराध प्रशांत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि लाखों रुपये का गेमिंग सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें पीन्ना बाईपास से गिरफ्तार किया गया। एसपी क्राइम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हिमांशु पंवार निवासी पिन्ना और शुभम गुर्जर निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार कर एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, 11 एडीएम कार्ड, 7950 रुपये, एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत चैनल डिजनी हॉट स्टार की लाइव स्ट्रीमिंग अपनी वेबसाइट पर प्रसारित करते थे। उसी के माध्यम से सट्टा खिलवाते थे। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए प्रचार प्रसार के लिए वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के करीब 8 बैंक खाते हैं, जिनमें करीब 20 लाख का लेनदेन है। यह लेनदेन पिछले सात आठ महीनों का है। इसका मास्टरमाइंड मूल निवासी बड़ौत व हाल निवासी रुड़की हरिद्वार का राहुल पंवार है। इनके साथ जय गोपाल भी है, जो फर्जी सिम व फर्जी अकाउंट उपलब्ध कराता था। दोनों आरोपी फरार हैं। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें