फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर समुदाय के लोगों ने बारातियों से की मारपीट, दो घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव भैंसरहेड़ी में डीजे पर नाचते बरातियों से दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का चालान कर दिया। तीन अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव भैंसरहेड़ी में पट्टू की पुत्री की गांव कासमपुर से बरात आई थी। देर रात बारदुआरी की रस्म हो रही थी। इसी दौरान दूसरे समुुदाय के लोगों की गली से गुजर रही बरात का विरोध किया। इसके चलते डीजे पर नाच रहे बरातियों से कहासुनी हो गई। उन्होंने बरातियों पर पथराव कर मारपीट की। इससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट में सोहनलाल व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। सोहनलाल की ओर से पुलिस ने पांच नामजद व कुछ अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दो आरोपी दानिश व रहीस को शनिवार को बसेडा बस अड्डे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें