फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टैक्स जमा किए सड़क पर फर्राटा भर रहे ढाई हजार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभियान चलाकर 26 के चालान- 15 गाड़ियों सीज की
विज्ञापन

- आज भी कार्यालय खोलकर जमा किया जाएगा टैक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एक अप्रैल 2020 से पहले पंजीकृत वाहनों द्वारा रोड टैक्स जमा न करने पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को 26 गाड़ियों का चालान व 15 गाड़ियों को सीज किया गया। उधर, जिले में अभी ढाई हजार वाहन टैक्स जमा न करने के बावजूद सड़क पर फर्राटा भर रहे है।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर ऐसे वाहनों को रोड टैक्स पेनल्टी में छूट दी जा रही है, जो 01 अप्रैल 2020 से पूर्व पंजीकृत है। छूट का लाभ वाहन स्वामी को तत्काल दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अंतिम तिथि 26 अगस्त है। टैक्स जमा करने के लिए रविवार (आज) भी कार्यालय खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि जून माह से चल रही इस योजना के अंतर्गत जनपद में अब तक 425 वाहन स्वामियों ने पेनल्टी माफी का लाभ उठाया है। 224 वाहन स्वामियों द्वारा कुल 83.14 लाख रुपये बकाया रोड टैक्स जमा कराया जा चुका हैं। अभी ढाई हजार वाहन बिना पेनल्टी चुकाए जिले में घूम रहे है। उन्होंने बताया कि शनिवार से ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। चालान के साथ ही अब वाहन सीज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें