जानसठ । संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी विनीत जायसवाल ने जनता की शिकायतें सनीं। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान 33 शिकायतों में से मात्र दो का निस्तारण किया गया।
डीएम ने चेताया कि समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी विनीत जायसवाल ने साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान विद्युत निगम, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, आपूर्ति विभाग आदि से संबंधित 33 शिकायतें प्राप्त हुई। मात्र दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अभिषेक कुमार, तहसीलदार संजय सिंह, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह, सीओ शकील अहमद, सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह, एआरओ विकास कुमार, एसडीओ विद्युत रवि कुमार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद शुक्ला, बीडीओ संत प्रकाश, विद्युत विभाग के जेई कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
अधेड़ ने परिजनों से हत्या की आशंका जताई
खतौली। गांव अंतवाड़ा निवासी रतनलाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गरीब किसान है। उसके नाम सवा पांच बीघा कृषि भूमि है। उसकी पत्नी व दोनों बेटे उसे यातनाएं देते है। उसकी हत्या करने की योजना बना रहे है, जिससे उसकी भूमि उनके नाम चली जाएं। पीड़ित ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।