फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के शव लेकर रवाना हुईं दो एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों के शव लेकर रवाना हुईं दो एंबुलेंस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए सभी छह प्रवासी मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार देर रात दो एंबुलेंस के माध्यम से बिहार भेज दिए गए। शासन की विशेष अनुमति लेकर दोनों एंबुलेंस बिहार के लिए रवाना हुईं, जिनमें मुकदमे के वादी को भी साथ भेजा गया है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के जनपद यमुनानगर की प्लाइवुड फैक्टरी में काम करने वाले दस मजदूरों को पैदल घर लौटते समय स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना चेकपोस्ट से ठीक पहले पीछे से आई ताज डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया था। इसमें छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य को गंभीर घायलावस्था में मेरठ रेफर कर दिया गया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि रात में ही सभी प्रवासी मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया था। इसके बाद शासन की विशेष अनुमति लेकर सभी छह शवों को दो एंबुलेंस के माध्यम से बिहार प्रांत में उनके घर भिजवा दिया गया है। सभी छह शवों के साथ मुकदमे के वादी आकाश साहनी को भी एंबुलेंस में बैठाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें