फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बरला-बसेड़ा मार्ग पर लूट के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। बरला-बसेड़ा मार्ग पर दो बदमाशों ने बाइक सवारों से दो मोबाइल व हजारों रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल और दो चाकू बरामद कर कोर्ट में पेश किया है।
शनिवार शाम को थाना शाहपुर के गांव बसधाड़ा निवासी जीनियस एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर बसेड़ा जा रहा था। रास्ते में बरला शराब के ठेके के पास दो बदमाशों ने डंडों के बल पर उन्हें रोक लिया और उनसे दो मोबाइल और 12 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने बसेड़ा मांडला कट से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध चाकू व लूटे गए दोनों मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में आरोपी विशाल व अंकुश गांव ताजपुर खुर्द के रहने वाले निकले। दोनों का चालान कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें