फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास गन्ने से भरा ट्रक पलटा, दो घंटे जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास गन्ने से भरा ट्रक पलटने से दो घंटे तक जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया तब जाकर हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर चौकी के पास गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से गन्ना हाईवे पर फैल गया। मुजफ्फरनगर से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन ट्रक पलटने के कारण रुक रुक कर चले। हाईवे पर कुछ ही देर में एक तरफ मार्ग पर दूर तक जाम लग गया। सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जाम नहीं खुलने पर क्रेन मंगाकर पलटे ट्रक को सीधा करा कर हाईवे किनारे खड़ा कराया गया और सड़क पर फैले गन्ने को भी हटवाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। जाम से बचने के लिए छोटे वाहन हाईवे पर बने कट से रांग साइड से भी निकले। कुछ देर के लिए दूसरी तरफ भी जाम के हालात बन गए थे। लगभग दो घंटे तक हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने कहा कि क्रेन की मदद से ट्रक को हटवा कर यातायात चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें