फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) - ट्रक ने पिकअप में टक्कर मारी, 13 श्रद्धालु घायल

Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना में हाईवे पर सड़क हादसे में घायल श्रद्धालु। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
बुलंदशहर (गाजियाबाद) के लिए खास
विज्ञापन

- मेरठ-करनाल हाईवे पर हुआ हादसा, दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर
- बुलंदशहर से शामली में सत्संग सुनने पिकअप से जा रहे थे 16 श्रद्धालु

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुलंदशहर से शामली सत्संग में जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार छह महिलाओं समेत 13 श्रद्धालु घायल हो गए। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया। सभी घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
बुलंदशहर से बृहस्पतिवार सुबह 16 श्रद्धालु शामली में रामपाल महाराज के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर सठेड़ी गांव के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप पलटने से घटनास्थल पर घायलों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के राहगीर और ग्रामीण सहायता के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल मनवीर ने बताया कि उसकी पत्नी रविदेवी के अलावा पूनम पत्नी अमल की हालत गंभीर है। चालक सहित चार ग्रामीणों को अधिक चोट नहीं आई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह हुए हादसे में घायल
बुलंदशहर के बंगला पुटरी निवासी लक्की (25), सुमन (40) पत्नी नानक, पूनम (50) पत्नी अमल, रविदेवी (40) पत्नी मनवीर, चरण सिंह (50), पायल (16) पुत्री नानक, शिव कुमार (45)। मोहल्ला आर्यनगर निवासी कृष्णा (50) पत्नी शीशपाल, शीशपाल (55), विपिन (35) पुत्र शीशपाल, जवाहर खेड़ा निवासी मेघराज (40), अमलेश (45) पत्नी डालचंद, सुभाष (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें