फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख का स्पंज का माल लेकर ट्रक चालक चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ओडिसा से शामली के लिए करीब छह लाख रुपये का स्पंज का माल लेकर चला ट्रक चालक चंपत हो गया है। मुजफ्फरनगर निवासी खरीदार ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद के गांव सूजडू़ निवासी डायमंड ट्रेडिंग कंपनी के साझेदार जयप्रकाश गोयल ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया कि उन्होंने न्यू लक्ष्मी स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड जाजपुर ओडिसा से छह लाख 22 हजार रुपये का स्पंज खरीदा था। इस स्पंज को शामली की एक फैक्टरी में भेजा जाना था। इस स्पंज को विकास कुमार के ट्रक में ओडिसा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मनोज कुमार के माध्यम से भरवाया था। चालक ट्रक को लेकर चार दिसंबर 2021 को ओडिसा से चला था। मगर, वह शामली नहीं पहुंचा। ट्रांसपोर्ट व ट्रक मालिक से जानकारी की गई लेकिन कोई संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि दोनों ने यह माल षड़यंत्र करके हड़प लिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अब यह मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें