बुढ़ाना के गांव लुहसाना निवासी विशाल ने गांव से पलायन करने की धमकी दी।
पत्नी से छेड़छाड़ के विरोध में ग्रामीण की पिटाई करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। फुगाना थाने की पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट परिवार ने गांव से पलायन करने की धमकी दी है। घर पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखवा दिया है।
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव लहुसाना निवासी ग्रामीण 15 जून को फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ मेले में माता के मंदिर में पूजा के लिए गया था। आराेप है कि पत्नी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के ही युवकों ने उनके साथ मारपीट की थी। फुगाना में सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी खुले घूम रहे है। इससे असंतुष्ट परिवार ने गांव से पलायन करने की धमकी दी है। घर पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखवा दिया है।
थानाध्यक्ष फुगाना जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सात आरोपियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।