फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से भरी ट्रॉली पलटी, आठ श्रमिक घायल  

Tue, 28 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुए मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर से आ रही लकड़ियों से लदी ट्रॉली अचानक हिच टूटकर ट्रैक्टर से अलग होकर हाईवे पर पलट गई। ट्राली पर बैठे आठ मजदूर लकड़ियों के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जानसठ भेजा। दुर्घटना के कारण हाईवे का यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब पांच बजे बिजनौर के तोतलपुर गांव के जंगल से लकड़ी लादकर ट्रैक्टर चालक एजाज जानसठ की ओर जा रहा था। लकड़ियों से लदी ट्राली के ऊपर कटान करने वाली लेबर बैठी थी। मीरापुर-जानसठ मार्ग पर गांव मुझेड़ा के निकट अचानक ट्रॉली का हिच टूट गया और ट्राली पलट गई।

ट्रॉली पर बैठे अमीर आलम, मोहम्मद फुरकान, छोटा, रोहित, केहर सिंह, मेहरबान, बसारत व राजेश लकड़ियों के नीचे दबने से गंभीर घायल हो गए। किसी तरह घायलों को निकालकर सड़क किनारे लिटाया गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर एसओ जयभगवान यादव पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिये जानसठ भिजवाया। हाईवे पर दुर्घटना होने के कारण काफी देर तक  यातायात  बाधित रहा। पुलिस ने किसी तरह ट्राली को ट्रैक्टर से अलग कर यातायात सुचारु कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें