फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के महावीर चौक स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुरादनगर श्मशान घाट में हुए हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी व प्रदेश सचिव राकेश पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार में निर्माण कार्य और कृषि कानून सभी जानलेवा हो रहे हैं। श्मशान घाट में हुए निर्माण कार्य में भी अफसरों व नेताओं ने सरकारी धन की बंदरबांट की, जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। इस मौके पर सतीश सहरावत, महफूज राना, कस्तूरी सिंह स्नेही, रंकजय मजदूर, अतरसिंह एडवोकेट, रविंद्र बालियान, कालूराम शर्मा और अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें