फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिकपुरा में सचिन-गौरव को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 29 Aug 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सचिन और गौरव को श्रद्धांजलि देते सांसद व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ के कवाल में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। यज्ञ के उपरांत पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान और बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह आदि ने मृतकों की स्मृति को नमन किया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

कवाल में 27 अगस्त 2013 को गांव मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को उनकी स्मृति में वेद मंत्रों से यज्ञ किया गया।

आचार्य वेदपाल शास्त्री के ब्रहमत्व में हुए यज्ञ की पूर्ण आहुति के बाद  पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी और देश के शहीदों को भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। यज्ञमान बहन शैली रही। ममेरे भाइयों को याद कर परिजन फफक उठे। सांसद डॉ संजीव बालियान, भारतेंदु सिंह, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, जिला सहकारी बैँक चेयरमैन सतपाल पाल, एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, हरीश अहलावत, योगेंद्र सिंह, संतोष वर्मा, चौधरी उधम सिंह, संजय राठी, चंद्रप्रकाश, धीर सिंह, अमित चौधरी, अंबुज चौधरी, अमित राठी, हरेंद्र आदि ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।

कवाल और मलिकपुरा में व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम विजय कुमार, सीओ एसकेएस प्रताप, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


सचिन व गौरव लाशों पर राजनीति हुई : रविंद्र       
जानसठ। मृतक गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने कहा कि जवान बेटों की मौत का सदमा परिवार आज भी नहीं भूला पाया। दंगे के दंश ने समाज को नफरत की आग में झोका और सियासी पार्टियों ने फायदा उठाया। शासन के निर्देश पर जानसठ से मलिकपुरा तथा खेड़ी फिरोजाबाद तक सड़क निर्माण का कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया। गांव में बिजली के खंभे तो लगे, मगर ट्रांसफार्मर आज तक नहीं रखा गया। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस नहीं बनाने पर भी नाराजगी जताई।  

बहू स्वाति और पोता गगन नहीं आए
जानसठ। पांचवीं पुण्यतिथि में मृतक सचिन के पुत्र और पत्नी के नहीं आने पर मायूसी रही। मां मुनेश का उम्मीद थी कि बहू स्वाति और पोता गगन आएंगे। पिता की मृत्यु की समय गगन की उम्र सिर्फ दो साल थी।   -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें