फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाकर शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पूर्वी लद्दाख एलएसी पर हिंसक झड़प में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला महामंत्री ऋतिक राणा के नेतृत्व में कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। उसके बाद ब्लॉक प्रांगण में बने स्वतंत्रता सेनानी और शहीद स्मारक के सामने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला उपाध्यक्ष अंकुर राणा ने कहा कि कपटी चीन की चाल का भारत सरकार करारा जवाब दे। कार्यकर्ताओं ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का ऐलान किया। कहा कि व्यापारिक गतिविधियां बंद होने से चीन दो महीने में भारत के कदमों में आ जाएगा। कार्यक्रम में मोंटी राणा, हिमांशु, शिवम, सुंदर, गौरव, ललित, धर्मेंद्र रवि कुमार, प्रशांत राणा, नीतिश कुमार, सचिन, सौरभ, अजय, मनीष, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें