ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, थाने से जमानत पर छोड़ा
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। सड़क हादसे में हुई युवक की मौत की घटना में गिरफ्तार किए गए आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। 13 जून की रात्रि कस्बे में ट्रैक्टर ट्राली व टेंपो की टक्कर हो गई थी, जिसमें घायल तीन युवकों में देर रात्रि उपचार के दौरान पुरकाजी क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी 24 वर्षीय युवक हर्षित की मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक आस मोहम्मद निवासी गांव जहीर पुर कोतवाली देवबंद को ट्रैक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मृतक के पिता श्याम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया है।