संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित डीएस पब्लिक स्कूल में चंद्रशेखर आजाद को उनके बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों के साहस और शौर्य के किस्से सुनाए।
निदेशक संतोष जैन ने कहा कि आजाद वीरता, त्याग, बलिदान एवं साहस उदाहरण है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए क्रांतिकारियों का मजबूत संगठन खड़ा किया। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों को साथ लेकर उन्होंने ब्रिटिश सरकार की जड़ें हिला दीं। आजाद और उनका संगठन अंग्रेजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने कहा कि आज़ाद ने वीरता की नई परिभाषा लिखी थी।