खतौली। विद्योत्तमा कन्या डिग्री कॉलेज गंगधाड़ी खतौली में संस्कृत वादिनी सभा के अध्यक्ष रहे श्रीचंद्र शास्त्री की पुण्य तिथि मनाई गई। हवन में मुख्य यजमान डिग्री कॉलेज के चेयरमैन अभिषेक वत्स रहे। प्राचार्य डाॅ़ गुलाब सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्य डाॅ़ संजीव शर्मा, डाॅ़ कविता वर्मा, प्रदीप ठाकुर, चौ. उधम सिंह, प्रदीप शर्मा, रमेश चंद्र, डाॅ़ रश्मि गौतम मौजूद रहे।