मीरापुर। दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया।
डायरेक्टर सिम्मी सहोता ने टोलियों के टैंट का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य आमिर खान ने बेहतर जीवन की तैयारी में स्काउट-गाइड के महत्व पर प्रकाश डाला। समन्वयक जिला संगठन आयुक्त आरके मुंगरा, मुख्य अतिथि प्रदेश कमिश्नर अजय साहनी, सहायक पवन कुमार ने निरीक्षण का परिणाम घोषित किया। इस अवसर पर स्वाति अरोड़ा, रितिका शर्मा, जीत सिंह, संदीप कुमार, विजय कुमार, अवतार सिंह का विशेष सहयोग रहा।