पालिका में मूलचंद सराफ को श्रद्धांजलि दी गई
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी लाला मूलचंद सराफ के निधन पर नगरपालिका परिषद में शोक सभा के उपरांत आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया गया। पालिका के अफसरों और कर्मचारियों ने शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।
सोमवार को नगरपालिका परिषद में लाला मूलचंद सराफ के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें पालिका के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक पूरण चंद ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोक सभा के बाद पालिका में आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया। शोक सभा में अशोक ढींगरा, गोपीचंद वर्मा, कुलदीप कुमार, राजीव वर्मा, मैनपाल सिंह, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।