फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जेसीबी से काम करते गिरा पेड़, नंगला राई में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। नंगला राई में चौड़ीकरण के कार्य के लिए चल रही जेसीबी मशीन से एक पुराना बरगद का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे थानाभवन मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पेड़ की चपेट में आने से कई बिजली के खंभे भी टूटकर गिर गए, इससे पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह नंगला राई में निर्माण कंपनी सड़क के चौड़ीकरण के लिए जेसीबी मशीन अस्थायी नाला खोदाई कर रही थी। नाले के समीप समीप मिट्टी हटने से पुराना पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे दोनों तरफ घंटों वाहनों की कतार लग गई। कई खंभे टूटने से गांव की विद्युत बाधित हो गई।
पेड़ के निकट रहने वाले मोहम्मद उस्मान, महबूब, माऊफ, आस मोहम्मद आदि के परिजनों में दहशत रही। विद्युत के तारों में करंट चलने के कारण ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग और विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में जेसीबी से पेड़ हटवाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ और शाम को विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाई संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें