फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर यात्रा करना जोखिम भरा हुआ

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर भंगेला के पास अधूरा पड़ा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा हुआ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी के साथ ही कोहरा पड़ना प्रारंभ हो गया है। ऐसे में अब दिल्ली- दून नेशनल हाईवे पर यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। जिले में हाईवे पर छह स्थानों पर अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर काम बंद पड़ा है। इन निर्माण कार्यों के चलते कुछ स्थानों पर हाईवे का यातायात वन वे किया गया है। निर्माण कार्य जहां चल रहा है, वहां पर संकेतक और रिफ्लेक्टर तक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में कोहरे में इन स्थानों पर हादसों की आशंका बढ़ गई है। बुधवार सुबह भी घने कोहरे के कारण हाईवे पर रायपुर नंगली में बनाए जा रहे अंडरपास पर कई वाहन आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
जिले में भंगेला, खतौली बाईपास, रायपुर नंगली, भैंसी कट, मुजफ्फरनगर बाईपास और पंचेड़ा रोड पर ओवरब्रिज व अंडरपास का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। खतौली, रायपुर नंगली और भैंसी कट के पास नेशनल हाईवे का यातायात वन वे किया गया है। यहां पर डायवर्जन के बोर्ड, संकेतक, रिफ्लेक्टर नहीं लगाए जाने से कोहरे में हादसे होने की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

भैंसी कट पर सबसे ज्यादा खतरा
मुजफ्फरनगर। खतौली बाईपास से पहले भैंसी कट पर सबसे ज्यादा हादसे होने की आशंका है। यहां पर यातायात वन वे होकर निर्माणाधीन पुुल के नीचे से गुजरता है। तीन ओर से आने वाला यातायात यहां वन वे होता है। इसलिए कोहरे में यहां सबसे ज्यादा हादसों की आशंका है।
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे पर छह स्थानों पर ओवरब्रिज, अंडरपास और इम्प्रूवमेट के कार्य चल रहे हैं। कोहरे के चलते सभी स्थानों पर संकेतक और रिफ्लेक्टर आदि लगवाने के निर्देश दिए गए है। वे स्वयं इसकी जांच करेंगे।
डीके चतुर्वेदी
जीएम, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें