क्रिकेट के अंपायरों को दिया गया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। शहर में तीन दिन से चल रही डिस्ट्रिक्ट अंपायर वर्कशॉप का समापन हो गया।
महावीर चौक स्थित होटल में वर्कशॉप के तीसरे दिन सुबह सभी 15 अंपायर की दो घंटे की लिखित और उसके बाद बाद मौखिक परीक्षा ली गई, जिसमें बीसीसीआई और उत्तर प्रदेश पैनल के एपी सिंह और एसपी सिंह ने क्रिकेट नियमों को लेकर प्रश्न पूछे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंपायर समिति के चेयरमैन मनोज पुंडीर इस परीक्षा के आब्जर्वर रहे। वर्कशॉप में मेरठ, शामली ग़ाजियाबाद, सहारनपुर और शामली के अंपायरों ने भाग लिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल ने एमपी सिंह और एसपी सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। भीमसेन कंसल ने आशा व्यक्त की कि इस वर्कशॉप से कुछ अच्छे अंपायर सामने आएंगे। मनोज पुंडीर ने बताया कि अंपायर एजूकेशन का प्रोग्राम पूरे प्रदेश में अच्छे अंपायर सामने लाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए यूपीसीए के निदेशक राजीव शुक्ला और सचिव युद्धवीर सिंह का भी धन्यवाद किया। एपी सिंह और विकास राठी ने भी विचार व्यक्त किए। समापन में उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, रोहित चौधरी ,विकास राठी , रवि कौशिक और अमित जावला आदि उपस्थित रहे।