बुढ़ाना में हस्तनिर्मित आभूषण कार्यशाला में भाग लेती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी महाविद्यालय में चार दिवसीय हस्तनिर्मित आभूषण कार्यशाला बुधवार को समापन हो गया। कार्यशाला में छात्राओं ने हस्तनिर्मित ब्रेसलेट, नेक्लस आदि बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला में कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय की चीफ प्रोक्टर डॉ. संगीता चौधरी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा को विकसित करना है। छात्राओं को स्वावलंबी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कार्यशाला के समापन पर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि ऐसे प्रशिक्षण का सभी विद्यार्थियों को लाभ उठाना चाहिए। मौके पर स्वाति शर्मा, प्रतिभा, गरिमा, साक्षी, रचना, पारूल सहित सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।