फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से छाया रहा अंधेरा

विज्ञापन
सुबह फैले घने कोहरे में साईकिल से जाती बालिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोहरे के कारण यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। घने कोहरे के चलते मंगलवार को सुबह के समय अंधेरा छाया रहा। सड़कों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जनजीवन पर कोहरे का असर सीधे देखने को मिला। दिन में 11 बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ और सूरज दिखाई दिया।
मंगलवार को सुबह के समय आकाश में अंधेरा छाया हुआ दिखाई दिया। घर से बाहर निकलने पर सड़क तक लोगों को दिखाई नहीं दी। दो गज की दूरी पर ही अंधेरा दिखाई दिया। बिजली के खंभों पर जलने वाली स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी मंद पड़ गई। दोपहर 11 बजे तक अंधेरे जैसी हालत रही। आकाश में कोहरा छाया रहने के कारण बारिश जैसी बूंद टपकती रही। पाला पड़ने से पेड़ पत्ते सब भीगे हुए दिखाई दिए। कोहरे का असर यह था कि सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी अपने घर में ही दुबके रहे। मौसम में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। लोग मजबूरी में ही सड़क पर निकले। सड़क पर लोगों के वाहन टकराने का खतरा बना रहा। कोहरे का असर खेतों में गन्ने की कटाई और छिलाई पर भी दिखाई दिया। लोगों को राहत दिन में 11 बजे के लगभग उस समय मिली, जब सूरज दिखाई दिया। सूरज की रोशनी में कोहरा छटता चला गया। कोहरे के कारण ठंड का प्रभाव अधिक बढ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु प्रदूषण बढ़ा
मुजफ्फरनगर। कोहरे और मौसम में नमी के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। हवा में प्रदूषण ज्यादा बढ़ने से वह जहरीली होती जा रही है। मंगलवार के एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ कर 382 पर पहुंच गया, जो बहुत खराब स्थिति में है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण एक्यूआई बढ़ा है। एंटी स्मॉग गन और टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें