फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मार्गों पर घूमे व्यापारी, ई-रिक्शा के लिए दिए चार प्रस्ताव

विज्ञापन
नगर का शिव चौक । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यातायात व्यवस्था में सुधार और सुझाव के लिए व्यापारियों ने विभिन्न मार्गों का पैदल भ्रमण किया। ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए एसपी यातायात को चार प्रस्ताव दिए हैं। इन प्रस्तावों को एमएलसी चुुनाव के बाद अमली जामा पहनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रमोद मित्तल, संजय मित्तल, अशोक बाटला आदि ने एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने मुलाकात की थी। उन्हें बताया था कि उन्होंने भ्रमण किया है। कहा कि ई-रिक्शाओं का संचालन बंद होने के कारण मीनाक्षी चौक, अस्पताल चौराहा से शिव चौक आने के लिए भारी परेशानी हो रही है। विशेष तौर पर महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों दिव्यांगों को दिक्कत है। ऐसे में ई-रिक्शाओं का रुट तय करना जरूरी है। इसके लिए चार रूट तय किए जाए। एसपी यातायात ने एमएलसी चुनाव के बाद बैठक कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से अपनी दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने की अपील की है।
यह दिए प्रस्ताव
- नगर में चल रही रिक्शाओं को ए, बी, सी, डी श्रेणी में बांटा जाए।
- एक श्रेणी वाली पांच सौ रिक्शा शामली अड्डा से चलकर भगत सिंह रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जो बाद में अंसारी रोड-बकरा मार्केट से होकर शामली अड्डा पहुंचेंगी।
विज्ञापन

- बी श्रेणी वाली रिक्शा सूजड़ू से चलकर रामपुरी गेट तक जाएंगी।
- सी श्रेणी वाली रिक्शा शामली अड्डा से खालापार, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक से होकर जानसठ रोड पर शेरनगर से पहले हाईवे के बड़े पुल तक चलाई जाए।
- डी श्रेणी वाली रिक्शा शामली अड्डा से चलकर बकरा मार्केट से होकर भोपा रोड पर चलेगी।
मार्ग चौड़ा कराने को भी कहा
व्यापारी नेता प्रमोद ने बताया कि उन्होंने झांसी की रानी के पीछे दमकल विभाग के सामने जाने वाले मार्ग को चौड़ा कराने का भी प्रस्ताव रखा है। यदि ऐसा हो जाए तो यातायात के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। लेकिन इसके लिए इस मार्ग से एक दुकान को हटाना पड़ेेगा।
यातायात निरीक्षक के साथ देखी व्यवस्था
शुक्रवार दोपहर में भी व्यापारियों ने यातायात निरीक्षक वीर अभिमन्यु के साथ नगर की यातायात व्यवस्था को देखा। उन्हें सुझाव भी दिए।

अहिल्याबाई चौक पर यातायात पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिगं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के झांसी रानी चौराहा पर यातायात पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिगं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के दालमंडी चौराहा पर यातायात पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिगं ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें