फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी देश और समाज की रीढ़ : मुकुंद मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ है। व्यापारी हमेशा देश और समाज हित में कार्य करते हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती पर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा जिले में पहुंची। मंगलवार रात जानसठ रोड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारी आर्थिक युग में राष्ट्र को विकसित करने के लिए कृतसंकल्प हैं। संगठन ने हमेशा व्यापारियों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे, प्रदेश युुवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, प्रदेेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा संगठन कार्य करता रहेगा। सभी व्यापारी एकजुट रहें। यात्रा 57 दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी और इसमें एक शिकायत व सुझाव पेटी भी रखी गई है, जिसमें सभी जिलों के व्यापारियों के सुझाव और शिकायतें को इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन

संचालन प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश बंसल ने किया। इस मौके पर श्याम सिंह सैनी, सरदार सुलखन सिंह, राकेश गर्ग, अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा, संजय मित्तल, अनिल तायल, विजय वर्मा, पंकज शर्मा, हिमांशु कौशिक, पंकज अपवेजा, हीरालाल, रामपाल सैन, विकास अग्रवाल उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें