फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिवसेना और हिंदू महासभा ने किया थाने में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया युवाओं का उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। शिवसेना और हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर पुलिस पर युवाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी के आश्वासन पर शांत हुए।
शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा और हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी के साथ कार्यकर्ता मंसूरपुर थाने पहुंचे और गेट पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस क्षेत्र के युवाओं का उत्पीड़न कर रही है। झूठे आरोपों में थाने में पकड़ कर बैठा लिया जाता है और उनसे रुपयों की मांग की जाती है। जो पैसे दे देते हैं , उन्हें छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इस दौरान हिंदू महासभा प्रभारी योगेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, जिला महासचिव बसंत कश्यप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें