मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 21 से 26 सितंबर तक नवीन मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है।
नवीन मंडी स्थल में रविवार को जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी के प्रतिष्ठान पर संगठन की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार को मंडी शुल्क समाप्त करना चाहिए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश की गल्ला मंडी के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जिले की मंडियों को भी 21 से 26 सितंबर तक बंद रखा जाएगा। प्रदेश में मंडी व्यवस्था बची रहे और मंडी समितियों का भ्रष्टाचार समाप्त हो, सरकार को भरपूर राजस्व मिले और दोहरी टैक्स व्यवस्था समाप्त हो। राज्य सरकार मंडियों से तुरंत मंडी शुल्क समाप्त करने की घोषणा करें। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार नरूला, अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा, राकेश गर्ग, सरदार सुलक्खन सिंह, सुनील तायल आदि मौजूद रहे।