फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा ब्राह्मण समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा ब्राह्मण समाज
विज्ञापन

खतौली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने जारी बयान में कहा कि भाजपा विधायक विक्रम सैनी किसी साजिश के तहत क्षेत्र में भाजपा को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए विधायक लगातार ब्राह्मण समाज के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। सैनी समाज के अन्य नेता भी जिले में हैं, वे सभी ब्राह्मण समाज का सम्मान करते हैं। ब्राह्मण समाज सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार सदैव से ही रखता आया है। हम विधायक को स्पष्ट शब्दों में बताना चाहतें हैं कि इस तरह की बयानबाजी से सर्वसमाज को दुख पहुंचा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस तरह की हरकतों पर संज्ञान लेना चाहिए, वरना ब्राह्मण समाज सर्वसमाज को साथ लेकर विधायक के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने को बाध्य हो जाएगा। भाजपा नेता विजय शास्त्री, भाजपा कार्यकर्ता बाबू शर्मा, भाजपा नेता हरेंद्र पंडित, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रोशन पंडित, मनोज पंडित आदि बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें