फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। संधावली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नितिन (25) और ट्रैक्टर चालक सुहेल (25) की मौत हो गई। बाइक पर बैठा एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र में संधावली के पास राणा पब्लिक स्कूल रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव लोहड़ा निवासी नितिन की मौत हो गई। नितिन के साथ बाइक पर बैठा युवक प्रवीण भी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टक्कर लगने के दौरान खालापार थाना क्षेत्र के गांव सुजडू निवासी ट्रैक्टर चालक सुहेल टक्कर लगते ही नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

दुर्घटना में मरने वाले नितिन के पिता गांव के चौकीदार थे। एक सप्ताह पहले ही बीमारी से उनका निधन हुआ है। नितिन हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते थे। पिता के मरने के बाद वह गांव में आया हुआ था।
वह अविवाहित था। घायल प्रवीण पुताई का कार्य करता है। प्रवीण विवाहित है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।
-
पिता के निधन के बाद अब पुत्र की मौत
रतनपुरी। नितिन के पिता का बीमारी के कारण एक सप्ताह पहले ही निधन हुआ था। पूरे परिवार में शोक था। इस शोक से परिजन उबर भी नहीं पाए थे कि अब नितिन की हादसे में मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत के बाद गांव में शोक छाया हुआ है। हादसे की जानकारी पाकर गांंव से काफी लोग मोर्चरी पहुंच गए थे। घर पर लोगों की भीड़ लगी है। हादसे में युवा बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें