मीरापुर में तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी के दौरान मौजूद सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालने तहसील जाते सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच में ही रोककर बैरंग लौटा दिया।
कस्बे में सपा ने गणतंत्र दिवस पर जानसठ क्षेत्र में तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी। मंगलवार सुबह सपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा व नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती के नेतृत्व में कार्यकर्ता शर्मा धर्मकांटे पर पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उन्हें ट्रैक्टर रैली नहीं निकालने के लिए मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता बैरंग लौट गए। शिवकुमार शर्मा, हकीम शमीम अब्बासी, मुशर्रफ इदरीशी, इरशाद मेवाती, यूनुस खान, जावेद मेवाती, अजहर और जबर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद