फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब सरकार का षडयंत्र था:राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
सब सरकार का षड्यंत्र था: राकेश टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपों से घिरे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि यह सब षड्यंत्र सरकार का था। सरकार ने ट्रैक्टर रैली के लिए जो मार्ग तय किया था, उस पर बैरिकेडिंग कर दी गई, जिससे किसान भ्रमित हो गया। ये रास्ते रिंग रोड पर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रशासन भी इस बवाल का जिम्मेदार है। दावा किया कि भाकियू के नेता, कार्यकर्ता तथा किसान लाल किले पर नहीं गए। टिकैत का आरोप है कि पुलिस ने ही किसानों के चार सौ से अधिक ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त किए। पुलिस पर हमला करने वालों का हम समर्थन नहीं करते, वो गलत हुआ। राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन होगा तो मुकदमे भी दर्ज होंगे। उन पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाकियू देश के सभी किसान संगठनों के साथ है। आंदोलन को लेकर जो निर्णय किसान संगठन लेंगे वह भाकियू को भी मान्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें