मशाल रैली दस मई को शाम 7:45 बजे जनपद पहुंच जाएगी
रात्रि विश्राम के बाद 11 मई को प्रात: आठ बजे मशाल रैली निकाली जाएगी
डीएम ने रैली की सफलता के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली दस मई को शाम 7:45 बजे जनपद में पहुंचेगी।इसकी तैयारी को लेकर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिला पंचायत सभागार में बैठक ली और सफलता के लिए दिशा निर्देश दिए।
डीएम कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सफल आयोजन को पांच मई से 25 मई तक मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। मशाल रैली का दस मई को शाम 7:45 बजे जनपद पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद 11 मई को प्रात: आठ बजे मशाल रैली निकाली जाएगी। प्रात: दस बजे से शाम छह बजे तक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उप क्रीड़ाधिकारी को निर्देश दिए कि मशाल रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं खेल प्रेमी 11 मई की प्रात: 7.30 बजे जीआईसी खेल मैदान में पहुंचेंगे। प्रात: 10 बजे से शाम छह बजे तक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करना सुनिश्चित कराएं।
बैठक में सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।