- गन्ना वैज्ञानिकों की टीम ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
- किसानों के साथ गोष्ठी कर जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। मंसूरपुर शुगर मिल परिक्षेत्र में गन्ने की फसल में टॉप बोरर और मिलीबग कीटों का प्रकोप देखने में आया है। कोयंबटूर गन्ना संस्थान के पूर्व निदेशक डॉक्टर डॉक्टर बक्शी राम ने मंसूरपुर क्षेत्र के किसानों की गन्ने की फसल का निरीक्षण कर कीटों तथा रोगों से बचाव की जानकारी दी है।
शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि कुछ खेतों में पोखा बोइंग नामक रोग से भी गन्ने की फसल ग्रसित पाई गई है। कोयंबटूर गन्ना संस्थान के पूर्व निदेशक और गन्ने की उन्नतिशील प्रजाति 0238 के जनक डॉक्टर बक्शी राम ने कई गांवों दुधाहेड़ी, काकड़ा, शेरनगर, सोंहजनी तगान में किसानों के साथ गोष्ठी कर इन कीटों तथा रोगों से बचाव की किसानों को जानकारी दी। उन्होंने किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली तथा रोगों से सुरक्षित गन्ने की प्रजाति 0118 को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 0238 गन्ने की प्रजाति को बचाने के लिए किसान गन्ने की नर्सरी लगाकर उसमें से स्वस्थ बीज को ही बुआई में प्रयोग करें। इससे उत्पादन भी अधिक होगा तथा गन्ने में रोग भी नहीं लगेगा।