जानसठ। कोतवाली परिसर में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों को एसएसपी ने सामूहिक रूप से माइक द्वारा पूरे जिले को एक साथ संबोधित कर पुलिस का सहयोग करने व घर-घर में तिरंगा लगाने की अपील की गई।
शुक्रवार को कोतवाली परिसर में आजादी का अमृत उत्सव कार्यक्रम व 15 अगस्त को लेकर क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसपी विनीत जायसवाल ने मुख्यालय से ही ऑनलाइन संबोधन में कहा कि हम सब आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्रीय मुख्यधारा से जुड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा 12 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर यादगार बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम में सीओ शकील अहमद, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्रधान मोहम्मद इस्लाम, सभासद अश्वनी चौधरी, प्रधान सुभानी, राजकुमार सैनी, डॉ आबिद, आशु मलिक, महेंद्र सैनी, प्रधान अनिल राठी, सभासद अब्दुल्लाह कुरैशी, प्रधान रवि चौधरी, चंचल, सभासद बाबर अंसारी आदि मौजूद रहे।