मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की टीम ने नवीन मंडी में सरसों के तेल और कचरी के नमूने लिए। जनपद में विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों का निरीक्षण भी किया।
नवीन मंडी स्थल पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद में विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों के निरीक्षण करते हुए जुगल ट्रेडिंग कंपनी से सरसों के तेल का नमूना लिया। श्रीजी ट्रेडिंग कंपनी से कचरी के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला में भेजे गए। कार्रवाई में डॉ. चमन लाल सहायक आयुक्त खाद्य, विवेक कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, प्रेम कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार, सुपरवाइजर कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई संपादित की जाएगी।