मोरना। माउंट फोर्ट स्कूल में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा कार्ड मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के प्रतिनिधि सचिन कुमार गौतम रहे। छात्रों ने जीवन को बचाने के लिए और जीवन में लाइफ इंश्योरेंस की महत्ता को दर्शाते हुए एक कार्ड के द्वारा प्रदर्शन किया। सचिन कुमार गौतम ने छात्रों, प्रधानाचार्य सचिन जैन एवं समस्त अध्यापकों को बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जीवन के लिए कितना लाभकारी है और जीवन के हर मोड़ पर लाभ देने वाला है। बच्चों के भविष्य परिवार के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी एसबीआई लाइफ निभाता है। ज्यादा से ज्यादा एसबीआई लाइफ के सदस्य बन कर जीवन का आनंद उठाएं।