फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा को अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही उनके जीवन, राष्ट्रभक्ति और मूल्यों के प्रति समर्पण की विचारधारा को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज निदेशक डाॅ. अरविंद कुमार ने कहा कि उनका राजनीतिक योगदान, ओजस्वी वाणी और काव्य प्रतिभा अद्वितीय थी। एक राजनेता के तौर पर उन्होंने अपने निश्चय, उदार विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने कविताओं का पाठ किया। संगोष्ठी में प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उनके विचारों और उनके नेतृत्व पर चर्चा की। इस मौके पर डाॅ. वैशाली, डाॅ. भूवानेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, राबिया, रवि कुमार, मिनाता, संजीव रतन तिवारी, सलमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें