फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार । दिल्ली देहरादून हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर फोन पे से भुगतान करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने कार सवार अलीगढ़ निवासी चेतन शर्मा व उनके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


बुधवार की रात में जनपद अलीगढ़ निवासी युवक अपने परिवार के साथ हरिद्वार से स्नान कर कार से वापस लौट रहा था। उनकी कार पर फास्ट टैग नही था। छपार में टोल प्लाजा पर उन्होंने फोन पे से भुगतान करने को कहा। आरोप है कि टोलकर्मियों ने उनकी नहीं सुनी और डंडों से हमला कर कार चालक व उनके परिजन रवी, संजीव, विनित, हेमलता, प्रीति, रुचि आदि को घायल कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि एक कर्मचारी ने बच्चे पर पिस्टल तान दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को थाने ले आई। पुलिस ने कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें